New Delhi: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शनिवार को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। आज दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले प्रियंका और निक ने वोग मैगजीन के जनवरी एडिशन के लिए फोटोशूट करवाया था। इसके अलावा दोनों ने वोग मैगजीन को एक इंटरव्यू भी दिया था। इस इंटरव्यू में प्रियंका और निक ने अपनी किस का खुलासा किया है।
वोग मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका और निक से पूछा गया कि दोनों की पहली किस कहां पर हुई। इसके जवाब में दोनों ने बताया-पहली किस प्रियंका के पेनिनसुला बेवर्ली हिल्स में स्थित प्रियंका के घर की बालकनी में हुई थी। इस इंटरव्यू में ही प्रियंका ने निक से पूछा कि उन्होंने पहली डेट पर क्या पहना था? इस पर निक ने जवाब दिया, ब्लू जींस-व्हाइट टैंक टॉप और ब्लैक लैदर जैकेट।
निक बताते हैं कि इस डेट में प्रियंका ने बाल खुले रखे थे और बीच का पार्टिशन किया था और रेड लिपस्टिक लगाई थी। वहीं, निक ने प्रियंका से पूछा कि उनके द्वारा दिया गया अब तक का बेस्ट गिफ्ट क्या है? इस पर प्रियंका ने कहा- तुम्हारा प्यार।
शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहंदी की फोटोज शेयर की है। मेहंदी की सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा एकदम ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। पीसी ने राजस्थानी अंदाज का मलटीकलर लहंगा पहना था। इसके साथ जूलरी और गजरा मैच किया गया था।वहीं, निक जोनस के आउटफिट की बात करें तो वह इंडियन आउटफिट में नजर आए। निक ने लाइट कलर का कुर्ता और चूड़ीदार पहना था। निक और प्रियंका के आउटफिट्स डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने तैयार किए हैं।
क्रिश्चियन रीति-रिवाज की शादी में प्रियंका प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने डिजाइनर Ralph Lauren के आउटफिट में नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में सभी मर्दों ने ब्लैक कलर का सूट पहना था। वहीं, लेडीज पेस्टल में नजर आई। प्रियंका और निक की शादी में केवल करीबी दोस्त और घरवाले ही शामिल हुए। इसके अलावा सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ इस शाही शादी का हिस्सा बने।
Latest posts by Madhu (see all)
- 20 साल बड़े सुपरस्टार के साथ इंटीमेट सीन देने को तैयार हुई थी माधुरी,उनकी 1 हरकत से घबरा गई थी - January 5, 2019
- फिल्मों में बेबो के पहने हुए स्टाइलिश कपड़े आखिर जाते कहां है,मनीष मल्होत्रा ने खुद किया खुलासा - January 5, 2019
- गौरी बेहोश थी, पूरी बॉडी ठंडी हो चुकी थी,वाइफ की ये हालत देख डर के मारे शाहरुख की निकली थी चीख - January 5, 2019